कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों दी राम नवमी की शुभकामनाएं

Edited By Updated: 30 Mar, 2023 07:51 PM

cabinet minister wishes citizens on ram navami

कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों दी राम नवमी की शुभकामनाएं

चण्डीगढ़,  30 मार्च - (अर्चना सेठी)  प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे और सदाचार रखने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं।

 

कैबिनेट मंत्री  बबली ने आज श्री राम मंदिर टोहाना में प्रदेशवासियों को राम नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं प्रसन्नता आए, यही मां दुर्गा और भगवान श्रीराम से कामना करता हूं।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें सदचार, सहिष्णुता, दया और भाईचारे के मूल्यों को अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लेना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। उनका जीवन सत्य, न्याय, गुरुजनों के लिये सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है। भगवान श्रीराम की कृपा से सभी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!