Heavy Rain Alert: 6 जनवरी को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी, IMD का इन राज्यो में अलर्ट

Edited By Updated: 05 Jan, 2026 06:20 PM

caution it will rain amid the cold wave

देश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक नई चेतावनी जारी कर चिंता बढ़ा दी है। भीषण शीतलहर के बीच अब उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान...

Heavy Rain Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक नई चेतावनी जारी कर चिंता बढ़ा दी है। भीषण शीतलहर के बीच अब उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। IMD के अनुसार 6 जनवरी को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

इन 3 राज्यों में बारिश बढ़ाएगी आफत

IMD के अनुसार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और हिमपात (Snowfall) की संभावना है। कश्मीर के डोडा और बडगाम से लेकर हिमाचल के मनाली और रोहतांग तक मौसम बिगड़ने वाला है। वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु के तटों पर भी बारिश का अलर्ट है, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

राज्यों का हाल: कहाँ कितनी ठंड?

  • दिल्ली-NCR: कल दिल्ली में घना कोहरा छाएगा। न्यूनतम तापमान 7°C तक गिर सकता है। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप राहत दे सकती है।
  • उत्तर प्रदेश: यूपी के 13 से अधिक जिलों (लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा) में 'प्रचंड' शीतलहर का अलर्ट है। विजिबिलिटी शून्य रह सकती है।
  • बिहार-झारखंड: बिहार के सीमांचल और पटना समेत कई जिलों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रहेगी। झारखंड के 10 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • मध्य प्रदेश: यहाँ ठंड का इतना असर है कि 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। नौगांव और पचमढ़ी में पारा 2°C तक लुढ़क सकता है।
  • हिमाचल (मनाली): मनाली में पारा गिरकर न्यूनतम -21°C तक जा सकता है, जो रिकॉर्ड तोड़ ठंड का संकेत है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!