30 नवंबर के बाद हट जाएगा टैरिफ! क्या अब केवल 10%–15% रह जाएगा शुल्क? सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा दावा

Edited By Updated: 19 Sep, 2025 12:59 PM

cea v anantha nageswaran predicts end of additional tariff by november 30

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर मतभेद जारी हैं, लेकिन अब एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ को हटा सकता है।...

नेशनल डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर मतभेद जारी हैं, लेकिन अब एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ को हटा सकता है। साथ ही भारत का जवाबी शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) भी कम होने की संभावना है।

उनके अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क राजनीतिक कारणों से लगाया गया था, लेकिन हाल के घटनाक्रम को देखते हुए संभावना है कि 30 नवंबर के बाद यह लागू नहीं रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी अनुमान है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।  उन्होंने बताया कि दोनों देश तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस वक्त भारत पर कुल कितना टैरिफ लग रहा है ?

पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25% टैरिफ और लगा दिया गया।यानी कुल मिलाकर भारत पर 50% टैरिफ लागू हो गया। अगर पेनल्टी टैरिफ हटता है तो यह घटकर फिर से 25% रह जाएगा।वहीं, अगर भारत का रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी शुल्क) भी घटा, तो यह केवल 10%–15% तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: नवरात्रि से पहले सोने के दामों में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है रेट?

भारत-अमेरिका बातचीत फिर शुरू

ट्रेड डील और टैरिफ पर दोनों देशों के बीच पहले बातचीत अटक गई थी। लेकिन हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधियों का भारत दौरा हुआ और दिल्ली में इस पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही व्यापार समझौते पर कोई रास्ता निकल सकता है।

किन सेक्टर्स पर पड़ा असर?

टैरिफ की वजह से भारत का निर्यात अमेरिका में प्रभावित हुआ है। खास तौर पर ये सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए:

  1. टेक्सटाइल और गारमेंट्स
  2. जेम्स एंड ज्वेलरी
  3. केमिकल्स
  4. लेदर गुड्स
  5. सीफूड एक्सपोर्ट


  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!