आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत
Edited By rajesh kumar,Updated: 31 May, 2023 02:12 PM
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को देर रात औचक निरीक्षण किया। सरमा अपने अधिकारियों के साथ गुवाहाटी में आगामी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत सरमा अपने कुछ अंगरक्षकों के साथ ही पैदल निरीक्षण के लिए निकले...
नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को देर रात औचक निरीक्षण किया। सरमा अपने अधिकारियों के साथ गुवाहाटी में आगामी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत सरमा अपने कुछ बॉडीगार्ड के साथ ही पैदल निरीक्षण के लिए निकले थे।
असम मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों पर बातचीत की और जानकारियां लेने के बाद कुछ आदेश भी दिए। टी-शर्ट पहनकर सड़को पर निरिक्षण करने उतरे राज्य के सीएम ने निर्माणाधीन क्षेत्र में पहुंचकर वहां के कामों का जायजा लिया। असम सीएम ने हाल ही मैं कहा था कि अगर कोई भी ठेकेदार काम पूरा करने में विफल रहता है तो उसे ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा। देर रात सीएम का निर्माण कार्यों का जायजा लेने की इस पहल को लोगों ने भी काफी सराहा है और उनके इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं।