मृतकों के परिजनों को इतने लाख रुपए देगी सरकार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मामले में मुआवजे का ऐलान

Edited By Updated: 16 Feb, 2025 12:59 PM

compensation announced stampede case new delhi railway station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक भगदड़ मचने से 18 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और विपक्षी नेताओं ने दुख जताया है। वहीं, सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और...

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक भगदड़ मचने से 18 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और विपक्षी नेताओं ने दुख जताया है। वहीं, सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को 1 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उनकी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय की पूरी टीम प्रभावित लोगों की मदद में जुटी हुई है।
PunjabKesari
राष्ट्रपति ने जताया दुख 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके कार्यालय की ओर से कहा गया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

मृतकों की सूची जारी
प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी की है। मृतकों की पहचान आशा देवी (79), पिंकी देवी (41), शीला देवी (50), व्योम (25), पूनम देवी (40), ललिता देवी (35), सुरुचि (11), कृष्णा देवी (40), विजय साह (15), नीरज (12), शांति देवी (40), पूजा कुमारी (आठ), संगीता मलिक (34), पूनम (34), ममता झा (40), रिया सिंह (सात), बेबी कुमारी (24) और मनोज (47) के रूप में हुई है।

PunjabKesari
उच्चस्तरीय जांच का आदेश
हादसे के बाद, रेलवे प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब प्लेटफॉर्म 14 पर मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर संपर्क क्रांति खड़ी थीं। भीड़ के कारण कुछ यात्री फिसल कर गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई और यह दुखद हादसा हुआ। अब इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!