राहुल को मिले दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब देगी कांग्रेस

Edited By Updated: 16 Mar, 2023 11:56 PM

congress will reply to delhi police s notice to rahul

कांग्रेस ने आज कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी से‘भारत जोड़ो यात्रा'के दौरान जिन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बात की थी उनके बारे जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस के नोटिस का पार्टी कानूनी तरीक़े से जवाब देगी।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने आज कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी से‘भारत जोड़ो यात्रा'के दौरान जिन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बात की थी उनके बारे जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस के नोटिस का पार्टी कानूनी तरीक़े से जवाब देगी। पार्टी ने कहा है कि अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर गांधी के सवालों से मोदी सरकार बौखला गई है और अब इस बौखलाहट में वह पुलिस की आड़ में छिप रही है।

पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन बाद गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है और उन महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है जिन्होंने गांधी से मिलकर उनसे खुद के उत्पीड़न की बात कही है।

पार्टी ने कहा कि हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है। तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!