गैस सिलेंडर बुक होने के बावजूद डीलर कर रहा मनमानी या मांग रहा है ज्यादा पैसै, तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत!

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 12:37 PM

dealer asking extra money after lpg booking file complaint on the numbers

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। सरकार ने बुकिंग साइकिल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है।...

नेशनल डेस्क : आजकल कई जगहों पर लोगों को रसोई गैस सिलेंडर लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जिन लोगों के घर में गैस खत्म हो चुकी है, वे सिलेंडर बुक कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर जिन उपभोक्ताओं ने पहले से सिलेंडर बुक कर रखा है, उन्हें भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है।

सोशल मीडिया और उपभोक्ताओं की शिकायतों में यह भी सामने आया है कि कुछ गैस डीलर बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर देने में देरी कर रहे हैं या फिर ग्राहकों से तय कीमत से ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। ऐसे मामलों में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

LPG बुकिंग के नियमों में किया गया बदलाव

रसोई गैस की सप्लाई को संतुलित रखने और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग साइकिल में बदलाव किया है। पहले उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह है कि गैस की उपलब्धता सभी ग्राहकों के लिए बराबर बनी रहे और किसी भी तरह की जमाखोरी या कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा न हो।

बुकिंग के बाद सिलेंडर न देना या ज्यादा पैसे मांगना गलत

यदि किसी ग्राहक ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर दी है और उसके बाद भी डीलर समय पर सिलेंडर नहीं देता या अतिरिक्त पैसे की मांग करता है, तो यह नियमों के खिलाफ है।

सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार :

  • डीलर को तय समय में सिलेंडर की डिलीवरी करनी होती है।
  • सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा तय होती है, उससे ज्यादा पैसे नहीं लिए जा सकते।
  • डिलीवरी के समय बिल देना भी जरूरी होता है।

अगर कोई डीलर इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और कार्रवाई भी हो सकती है।

ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए

अगर आपके साथ भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है या डीलर ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको तुरंत अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी मामले की जांच करती है और जरूरत पड़ने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई भी करती है।

इंडेन गैस (Indane) के लिए हेल्पलाइन नंबर

जो उपभोक्ता इंडेन गैस की सेवा लेते हैं, वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :

  • 1800-2333-555 (टोल फ्री हेल्पलाइन)
  • 7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायत)

एचपी गैस (HP Gas) के लिए हेल्पलाइन नंबर

एचपी गैस के ग्राहकों के लिए ये नंबर उपलब्ध हैं :

  • 1800-2333-555 (टोल फ्री)
  • 9493602222 (HP Anytime LPG सेवा)

भारत गैस (Bharat Gas) के लिए हेल्पलाइन नंबर

भारत गैस के उपभोक्ता इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं :

  • 1800-22-4344 (टोल फ्री)
  • 7715012345 (LPG बुकिंग सेवा)

शिकायत करने से क्या होगा फायदा

अगर उपभोक्ता अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कराते हैं तो:

  • डिलीवरी में हो रही देरी को जल्द ठीक किया जा सकता है।
  • ज्यादा पैसे वसूलने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
  • अन्य उपभोक्ताओं को भी ऐसी परेशानी से बचाया जा सकता है।

इसलिए अगर गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद भी आपको डिलीवरी नहीं मिल रही है या अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं, तो तुरंत संबंधित गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराना सबसे सही कदम है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!