केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे...कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान

Edited By Updated: 08 Feb, 2025 05:26 PM

delhi assembly election results cnogress leader artap singh bajwa

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरह बगावत कर सकते हैं। बाजवा ने यह...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरह बगावत कर सकते हैं। बाजवा ने यह भी भविष्यवाणी की है कि दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद आप पार्टी में भारी उथल-पुथल होने वाली है और यह पार्टी पंजाब में भी अस्थिर हो सकती है।  बाजवा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले एकनाथ शिंदे हो सकते है। बाजवा ने दिल्ली नतीजों पर बोलते हुए कहा कह कि केजरीवाल अब पंजाब के सीएम बनेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आप में अब बड़ी उथल पुथल सामने आएगी। 

केजरीवाल की उम्मीदें टूटेंगी

दिल्ली में हुई हार के बाद कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उनका यह भी कहना था कि केजरीवाल की उम्मीदों को झटका लगेगा क्योंकि आप में अंदरूनी संघर्ष और बगावत शुरू हो सकती है। बाजवा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी में भगवंत मान को लेकर गहरी असहमति हो सकती है, जिससे पार्टी के अंदर नेतृत्व को लेकर विवाद उठ सकता है।

भगवंत मान का भविष्य

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भगवंत मान महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की तरह पार्टी में बगावत कर सकते हैं। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर मुख्यमंत्री पद हासिल किया था। इस संदर्भ में बाजवा का कहना है कि भगवंत मान के साथ कुछ इसी तरह की स्थिति बन सकती है। वह यह भी दावा कर रहे हैं कि पार्टी के अंदर 30 से ज्यादा विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और ये विधायक आप पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, फिलहाल पंजाब में भगवंत मान की सरकार मजबूत नजर आ रही है। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली थी, जो बहुमत के लिए काफी अधिक है। ऐसे में इस समय राज्य सरकार के गिरने की कोई संभावना नहीं दिख रही है, फिर भी बाजवा के बयान ने राजनीति में हलचल जरूर मचा दी है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!