दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने कार की बरामद, हिरासत में ड्राइवर

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 05:33 PM

delhi assembly security lapse case police recover car driver detained

दिल्ली विधानसभा में अचानक यूपी नंबर की एक अज्ञात कार विधानसभा की सुरक्षा का घेरा तोड़कर अंदर चली गई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि सेकेंड हैंड कार बेचने वाले रॉयल कार जोन के मालिक सोनू को...

नेशनल डेस्क:दिल्ली विधानसभा में अचानक यूपी नंबर की एक अज्ञात कार विधानसभा की सुरक्षा का घेरा तोड़कर अंदर चली गई मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि सेकेंड हैंड कार बेचने वाले रॉयल कार जोन के मालिक सोनू को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की पूछताछ शुरू कर दी है। 

UP नम्बर वाली निकली गाड़ी 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार अपराह्न करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई। दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ''कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और ड्योढ़ी (पोर्च) के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया।'

 सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता
 उन्होंने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा चूक मान रहे हैं। यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हुई है। 

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 से जबरन घुसी, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता भी रख गया।




 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!