दिल्ली के इस बाजार में खुलेआम होता है सेक्स टॉयज का कारोबार!

Edited By Updated: 19 Sep, 2018 01:26 PM

delhi palika bazar police

स्थान दिल्ली का पालिका बाजार। समय दोपहर 2 बजे हैं, बाजार के अंदर रोजाना की तरह भीड़-भाड़ है। देशी-विदेशी पर्यटकों के अलावा दूसरे राज्यों से दिल्ली देखने आने वाले लोगों की भी बड़ी संख्या है। अचानक एक युवक तेजी से आता है...

वेस्ट दिल्ली (नवोदय टाइम्स): स्थान दिल्ली का पालिका बाजार। समय दोपहर 2 बजे हैं, बाजार के अंदर रोजाना की तरह भीड़-भाड़ है। देशी-विदेशी पर्यटकों के अलावा दूसरे राज्यों से दिल्ली देखने आने वाले लोगों की भी बड़ी संख्या है। अचानक एक युवक तेजी से आता है और एक अधेड़ व्यक्ति के बिल्कुल पास आकर कहता है, साब सेक्स टॉयज चाहिए, एकदम बढ़िया, वाइब्रेटर भी मिल जाएगा, सेक्सी डॉल भी मिल जाती है। पूरा एन्जॉय होगा साब। अधेड़ व्यक्ति अचानक सकपका जाता है और साथ चल रही युवती की ओर देखकर कहता है, भाई कुछ तो शर्म करो, मेरी बेटी के सामने ऐसी बात कह रहे हो। यह सुनते ही युवक सॉरी बोलकर अपने बालों में हाथ मारता हुआ एक ओर निकल जाता है और दूर खड़े अपने साथियों के पास जाकर उस व्यक्ति पर हंसने लगता है। 

सेक्स टॉयज के नाम पर होता है कुछ न कुछ 
दिल्ली के सबसे मशहूर पालिका बाजार में यह सीन लगभग हर रोज ही सामने आ जाता है। इस बाजार में आजकल खुलेआम सेक्स टॉयज बेचे जाने का धंधा जोरों से चल रहा है। धंधे में लिप्त दुकानदारों के नौकर या यूं कहें कि उनके एजेंट हर रोज पालिका बाजार में आने वाले लोगों को सेक्स टॉयज के नाम पर परेशान कर रहे हैं। न्यू कपल्स हों या फिर बहन-भाई, या अपने परिवार के साथ दिल्ली घूमने आने वाले किसी भी उम्र के पर्यटक, इनके पास सभी के लिए सेक्स टॉयज के नाम पर कुछ न कुछ होता है। सेक्स टॉयज का धंधा करने वाले दुकानदारों के ये एजेंट पालिका बाजार में आने वाले करीब-करीब हर व्यक्ति से उसके कान के पास मुंह ले जाकर सेक्स टॉयज और एन्जॉयमेंट की बात जरूर कहते हैं। ये एजेंट इस बात का भी लिहाज नहीं करते कि जिस व्यक्ति के कान में सेक्स टॉयज की बात कह रहे हैं, उसके साथ चलने वाली महिला उसकी बहन है या बेटी, या फिर कोई और सम्मानित रिश्ता है।  

सूत्रों की मानें तो यह धंधा पूरी तरह से पुलिस की शह पर चल रहा है। इस बारे में कई बार पुलिस को शिकायत की जाती है, लेकिन पुलिस मोटी मंथली के चलते चुप ही रहती है। बताया जाता है कि कई बार तो एजेंट जिन लोगों को सेक्स टॉयज बेचने के लिए निशाना बनाते हैं, वे ही शर्मिंदा होकर पुलिस को कॉल कर देते हैं, लेकिन पालिका बाजार में इस धंधे को एक पूरा संगठित गिरोह चला रहा है, इसलिए बाद में पीसीआर कॉल करने वाले को ही चुप करा दिया जाता है। इस वजह से मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाता है। सूत्रों के मुताबिक, कई बार तो बाजार में घूमने आए पुलिस अधिकारी भी इनका शिकार बन जाते हैं। 


पोर्न मूवी की सीडी के लिए बदनाम था बाजार
पालिका बाजार में करीब 8-10 साल पहले इस तरह से पोर्न फिल्मों का धंधा किया जाता था। उस वक्त पोर्न मूवी सीडी में डालकर बेची जाती थीं। उस वक्त भी पुलिस की हफ्ता वसूली के चलते अपने परिवार के साथ बाजार में आए शरीफ लोगों को शर्मसार होना पड़ता था। लेकिन पुलिस समय-समय पर इस बाजार में पोर्न फिल्म बेचने वालों पर रेड भी करती थी। 

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा धंधा
विदेशों में सेक्स टॉयज को खुलेआम बेचना क्राइम माना जाता है। इसके लिए या तो लोग ऑनलाइन आर्डर करते हैं, या फिर बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में जाकर इस तरह के टॉयज की खरीदारी की जाती है। लेकिन दिल्ली के दिल में पुलिस की नाक के नीचे इस तरह के शर्मसार कर देने वाले धंधे को खुलेआम चलाया जा रहा है। 

पालिका बाजार के अंदर अगर ऐसा हो रहा है, तो हम इसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई करेंगे। 
- मधुर वर्मा, डीसीपी, नई दिल्ली जिला
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!