पूरे महाराष्ट्र में भक्तों ने ‘‘गणपति बप्पा' को दी विदाई, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Updated: 29 Sep, 2023 06:09 AM

devotees bid farewell to ganpati bappa all over maharashtra

महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेशोत्सव गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर संपन्न हुआ। जिसमें भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने हाथी के सिर वाले भगवान ‘‘गणपति बप्पा' को विदाई देने के लिए विशाल विसर्जन जुलूस निकाला।

पुणेः महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेशोत्सव गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन पर संपन्न हुआ। जिसमें भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने हाथी के सिर वाले भगवान ‘‘गणपति बप्पा'' को विदाई देने के लिए विशाल विसर्जन जुलूस निकाला। मुंबई में पारंपरिक कोली नृत्य के बाद प्रसिद्ध लालबाग चा राजा का विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। विसर्जन जुलूस लगभग 20 घंटे से अधिक समय तक चलने की संभावना है। विसर्जन जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन के लिए मुंबई की सड़कों पर 19 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 
PunjabKesari
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक नगरी पुणे की गौरवशाली परंपरा विसर्जन जुलूस आज मंडी क्षेत्र में लोकमान्य तिलक प्रतिमा से आरती के बाद शुरू हुआ। पुणे के पांच ‘‘सम्मानित'' मंडलों में से एक कस्बा गणपति जुलूस का नेतृत्व कर रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष डॉ नीलम गोरे ने कस्बा गणपति की आरती की। इससे पहले, उन्होंने पुणे शहर के सभी प्रतिष्ठित गणपति पंडालों का दौरा किया। 
PunjabKesari
एक और प्रसिद्ध दगडूशेठ हलवाई गणपति का जुलूस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा आरती के बाद 1600 बजे शुरू हुआ। इसका बड़ा आकर्षण राष्ट्रीय कला संग्रह द्वारा पुणे शहर में विसर्जन के मार्ग पर बनाई गई रंगीन रंगोली है। इस साल की रंगोली की थीम साइबर क्राइम पर है। मंडई चौक और लक्ष्मी रोड पर हजारों गणेश भक्त विसर्जन जुलूस देखने आए हैं। पुलिस ने कहा कि गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शहर की 17 सड़कें आज से शुक्रवार को जुलूस समाप्त होने तक यातायात के लिए बंद हैं। 
PunjabKesari
भारी बारिश के बीच गणेश विसर्जन जुलूस शांतिपूर्वक चल रहा है। पांच‘मनाचे'(पूज्य) गणपति में से, प्रसिद्ध दगडूशेठ हलवाई गणपति और अन्य लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए मुख्य घाट विसर्जन घाट (बिंदु), पर 2,000 से अधिक गणेश मंडलों की मूर्तियां विसर्जन के लिए कतार में हैं। दोपहर दो बजे शुरू हुई भारी बारिश ने मंडल के स्वयंसेवकों के उत्साह को कम किए बिना एक मिनट की भी राहत नहीं ली। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपाटर्मेंट ने अगले 48 घंटों के लिए पुणे के लिए येलो अलर्ट की भविष्यवाणी की है। 
PunjabKesari
विसर्जन जुलूस की निगरानी कर रहे संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने कहा कि इसके सामान्य समय पर समाप्त होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक रिपोटर् में कहा गया है कि कोल्हापुर शहर में मुख्य सड़क पर गणेश विसर्जन जुलूस का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर तीखी बहस के बाद दो समूहों के बीच हाथापाई हुई। पथराव की घटना हुई, जिसमें दो दर्शकों समेत कुल तीन लोग घायल हो गये। सांगली जिले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलूस आज सुबह शुरू हुआ और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!