धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ देवी मीनाक्षी-भगवान सुंदरेश्वर का दिव्य विवाह, लाखों श्रद्धालु बने गवाह

Edited By Updated: 14 Apr, 2022 04:29 PM

divine marriage of goddess meenakshi bhagwan sundareshwar

मदुरै का विश्व प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में गुरुवार को भगवान सुंदरेश्वर के साथ देवी मीनाक्षी का प्रसिद्ध थिरुक्कल्याणम दिव्य विवाह पूरे धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दिव्य विवाह के दौरान मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया।

नेशनल डेस्क: मदुरै का विश्व प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में गुरुवार को भगवान सुंदरेश्वर के साथ देवी मीनाक्षी का प्रसिद्ध थिरुक्कल्याणम दिव्य विवाह पूरे धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दिव्य विवाह के दौरान मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। दो भट्टर (पुजारी) ने भगवान सुंदरेश्वर की मूर्ति के हाथों पर हीरे जड़ित थाली में मंगलसूत्र को रखा और फिर इसे देवी मीनाक्षी की मूर्ति के चारों ओर वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए घुमाया गया।

 

यहां चल रहे 12-दिवसीय वार्षिक चिथिराई ब्रह्मोत्सवम उत्सव के एक हिस्से के रूप में यह दिव्य विवाह आयोजित किया गया। इस दिव्य विवाह के बाद काफी संख्या में महिला श्रद्धालु अपने मंगलसूत्रों को बदलती हैं। दिव्य विवाह के बाद देवी मीनाक्षी और भगवान सुंदरेश्वर को सार्वजनिक दर्शन के लिए थिरुक्कल्याण मंडपम में रखा गया और फिर चांदी के हाथी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

 

कोविड महामारी के कारण पिछले दो सालों से इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु नहीं आ पा रहे थे लेकिन इस साल महामारी में कमी आने के बाद भक्तों की संख्या काफी अधिक देखी गई। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के चारों ओर आदि, चिथिराई और आवणी गलियों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!