डुकाटी की नई Panigale V2 भारत में हुई लॉन्च, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Edited By Updated: 29 Oct, 2025 04:44 PM

ducati s new panigale v2 launched in india

इटैलियन सुपरबाइक निर्माता Ducati ने भारत में अपनी पापुलर सुपरबाइक 2025 पैनिगेल V2 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को सबसे पहले EICMA 2024 में पेश की गई थी और अब भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार है।

ऑटो डेस्क : इटैलियन सुपरबाइक निर्माता Ducati ने भारत में अपनी पापुलर सुपरबाइक 2025 पैनिगेल V2 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को सबसे पहले EICMA 2024 में पेश की गई थी और अब भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार है।

इंजन और पावर में बदलाव

नई 2025 Panigale V2 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। इसमें नया 890cc, 90-डिग्री V-ट्विन इंजन लगा है, जिसने पुराने 955cc सुपरक्वाड्रो इंजन से रिप्लेस किया गया है। इसमें दिया इंजन 10,750rpm पर 120hp की पावर और 8,250rpm पर 93.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह नया इंजन पिछले 150hp वाले मॉडल की तुलना में 30hp कम पावर देता है। कंपनी का कहना है कि इसे पिछली बाइक की तुलना में हल्का बनाया गया है।  

PunjabKesari

इलेक्ट्रॉनिक्स और फीचर्स

जैसा कि डुकाटी की सुपरबाइक से उम्मीद की जाती है, नई V2 इलेक्ट्रॉनिक्स के एक व्यापक सेट से लैस है। इसमें 6-एक्सिस IMU (Inertial Measurement Unit) दिया गया है, जो सुरक्षा और नियंत्रण सुनिश्चित करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, और एक द्वि-दिशात्मक (Bi-directional) क्विकशिफ्टर दिया है। इसके V2 S वेरिएंट में लॉन्च कंट्रोल और पिट लिमिटर भी मानक रूप से मिलते हैं।

राइडिंग मोड्स

 राइडर्स को चार राइडिंग मोड्स – रेस (Race), स्पोर्ट (Sport), रोड (Road) और वेट (Wet) – के साथ एक 5-इंच TFT कंसोल भी मिलता है।

कीमत और राइवल्स

2025 Panigale V2 की कीमत में कमी आई है, जिससे यह खरीदारों के लिए और अधिक आकर्षक हो गई है:

·         Panigale V2 (बेस): ₹19.12 लाख (एक्स-शोरूम)

·         Panigale V2 S: ₹21.10 लाख (एक्स-शोरूम)

·         कीमत में कमी: मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत ₹20.98 लाख थी, जिससे बेस मॉडल की कीमत काफी कम हुई है।

 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!