Elon Musk के पिता जून में करेंगे भारत दौरा, अयोध्या में रामलला के चरणों में भी झुकाएंगे शीश

Edited By Updated: 29 May, 2025 02:16 PM

elon musk s father will visit india in june

अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अगले महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे व्यापारिक बैठकों के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एरोल मस्क घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार...

नेशनल डेस्क। अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अगले महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे व्यापारिक बैठकों के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी है। एरोल मस्क घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं।

5 दिवसीय भारत यात्रा का कार्यक्रम

एरोल मस्क की यह यात्रा 1 जून से शुरू होकर 6 जून तक चलेगी। वे 6 जून को भारत से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। इस दौरे का मुख्य मकसद भारत को हरित प्रौद्योगिकियों और इलेक्ट्रिक वाहन  चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्यात में एक वैश्विक अगुवा बनाने के रणनीतिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

 

यह भी पढ़ें: कमरे की लाइट जलाई और गर्भवती महिलाओं के साथ शुरू हुआ यह गंदा खेल, सामने जो देखा...

 

महत्वपूर्ण बैठकें और कार्यक्रम

➤ 1 जून: एरोल मस्क राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।

➤ 2 जून: वे सर्वोटेक के एक कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, निवेशकों, व्यापारिक नेताओं और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ नौकरशाहों से मुलाकात करेंगे। यह बैठक भारत के हरित ऊर्जा और ईवी क्षेत्र में निवेश और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित होगी।

➤ दौरा हरियाणा का भी: अपनी यात्रा के दौरान मस्क हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी करेंगे। इस अवसर पर राज्य के मंत्री और नौकरशाह भी मौजूद रह सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Indian Passport में होंगे 5 बड़े बदलाव, अब हर भारतीय को मिलेगी स्मार्ट सुविधा

 

राम मंदिर में लेंगे आशीर्वाद

सूत्रों के अनुसार एरोल मस्क अपनी भारत यात्रा के दौरान श्री राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या भी जाएंगे। उनका यह दौरा भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है।

पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्वोटेक स्थिरता और हरित पर्यावरण पर जोर देने के लिए एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करेगा। इस अभियान में एरोल मस्क भी शामिल होंगे जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके और कंपनी के समर्पण को दर्शाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!