फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, सुपरहिट फिल्मों के मशहूर एक्टर का निधन, शोक्ड में फैंस

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 May, 2025 12:01 PM

famous actor mukul dev died on 22 may 2025

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 22 मई 2025 को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके करीबी दोस्त  'सन ऑफ सरदार' फिल्म में काम कर चुके एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है।

नेशनल डेस्क:  टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 22 मई 2025 को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके करीबी दोस्त  'सन ऑफ सरदार' फिल्म में काम कर चुके एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है। 

मुकुल देव ने 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'क़िला', 'वजूद', 'कोहराम', 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल के वर्षों में उन्होंने 'यमला पगला दीवाना', 'सोन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, वह टीवी शो 'कभी कभी प्यार कभी कभी यार' और 'फियर फैक्टर इंडिया' के पहले सीज़न के मेज़बान भी रहे।  

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को दिल्ली में हुआ था। उनके छोटे भाई राहुल देव भी बॉलीवुड अभिनेता हैं। उनके पिता, हरि देव, दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त रहे थे और 2019 में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।  मुकुल देव के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी अभिनय क्षमता और बहुमुखी प्रतिभा को हमेशा याद किया जाएगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!