गुप्तांग, जांघों पर लगाई सिगरेट, क्रूरता की सारी हदें पार... ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 07:05 PM

fir lodged against 5 in laws for smoking cigarettes on genitals and thighs

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवविवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने शारीरिक संबंध...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवविवाहित महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने के कारण उसके गुप्तांग और जांघों पर सिगरेट के चटके दिए।

यौन संबंध की चाहत पर पति ने दी भयानक यातना

29 वर्षीय पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के बाद जब उसने पति से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, तो पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर पति ने पत्नी की जांघों और गुप्तांग पर सिगरेट से चटके दिए। यह उत्पीड़न अप्रैल से जून तक, यानी शादी के लगभग दो महीने तक चला।

हनीमून की रात से शुरू हुआ अजीब बर्ताव और दूरी

29 वर्षीय पीड़िता का निकाह इसी साल 11 अप्रैल को येरवडा निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति से हुआ था। शिकायत के अनुसार, शादी की पहली रात को ही पति ने थकान का बहाना बनाकर महिला से दूरी बना ली। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक चलता रहा, जिससे पति और पत्नी के बीच जानबूझकर दूरी बनी रही।

डॉक्टरी जांच से इनकार, फिर बेडरूम से हुआ बाहर

पीड़िता ने रिश्ते को बचाने के लिए पति को डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी, जिसे पति ने सीधे तौर पर ठुकरा दिया। जब पीड़िता ने इस बारे में अपनी सास को बताया, तो वह बहाने बनाने लगीं, जिससे महिला की मानसिक परेशानी और बढ़ गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब पति ने अपना बेडरूम छोड़कर मां और बहन के कमरे में सोना शुरू कर दिया।

ससुराल वालों का दबाव: "शादी बचाने के लिए संयम रखो"

हैरानी की बात यह है कि ससुराल वालों ने पीड़िता पर अपने पति की क्रूरता और अजीब व्यवहार के बारे में किसी को न बताने का दबाव डाला। ससुराल वालों ने पीड़िता से कहा कि निकाह हो चुका है, इसलिए अब तुम्हें ही शादी को बचाने के लिए संयम रखना होगा। जब पीड़िता के लिए पूरा मामला असहनीय हो गया तो उसने मायके वालों से मदद मांगी, लेकिन उसे इसके लिए भी रोका गया और मायके जाने से भी मना किया गया।

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी

पीड़िता ने आखिरकार येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर येरवडा पुलिस ने पति, सास, ननद, चचेरी ननद और चचेरे ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 318(2), 115(2), 351(1), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस गहनता से आगे की जांच कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!