Flood Alert : इन 12 जिलों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी, IMD ने किया अलर्ट

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 01:02 PM

flood warning issued for these 12 districts imd issued alert

झारखंड के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: झारखंड के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कई इलाकों में रविवार से भारी बारिश जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश जारी है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिणी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

लातेहार में सबसे ज्यादा बारिश
उन्होंने बताया कि झारखंड में एक जून से छह जुलाई के बीच 69 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान राज्य में 246.2 मिमी सामान्य वर्षा के मुकाबले 417.2 मिमी वर्षा हुई। अधिकारी ने बताया कि लातेहार जिले में सबसे अधिक अतिरिक्त वर्षा (157 प्रतिशत) दर्ज की गई।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!