नहीं रहे गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गई जान

Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Jun, 2025 05:45 PM

former gujarat cm vijay rupani is no more died in ahmedabad plane crash

आज गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया। इस हादसे में 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। अब तक प्रशासन ने 133 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, अब सूत्रों के अनुसार, खबर सामने आ रही है कि इस...

नेशनल डेस्क: आज गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया। इस हादसे में 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। अब तक प्रशासन ने 133 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, अब सूत्रों के अनुसार, खबर सामने आ रही है कि इस विमान में सवार विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। हालांकि कुछ ही समय पहले राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X (पूर्व ट्विटर) पर उनके निधन की जानकारी साझा की थी, लेकिन बाद में पोस्ट हटा ली गई। प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट की ओर रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 महज दो मिनट बाद दोपहर 1:40 बजे भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। विमान ने 1:38 बजे टेक-ऑफ किया था। सूत्रों के अनुसार, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर मॉडल का यह विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस से टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गहरा काला धुआं इलाके में फैल गया और आसपास की इमारतों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। हादसे में अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हॉस्टल को भी नुकसान पहुंचा, जिससे 15 डॉक्टर घायल हुए हैं।

कितने लोग थे सवार?
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें शामिल थे। जिनमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक, 12 क्रू मेंबर्स हैं। अब तक 100 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें अधिकांश की पहचान DNA जांच से ही संभव है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!