कांवड़ लेने जा रहे 4 श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, 1 की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 20 Jul, 2025 12:40 AM

four devotees going to take kanwar were hit by a tractor trolley

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर ही एक की मौत

हादसा इतना भीषण था कि एक कांवड़िए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, स्थानीय पुलिस और RRF (रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तुरंत संभल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक और युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है।

अस्पताल में भीड़, परिजनों में कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में श्रद्धालुओं और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं लोगों में गुस्सा और आक्रोश भी देखने को मिला।

प्रशासन सतर्क, जांच शुरू

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

इस हादसे ने सावन माह में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर साल इस यात्रा में भाग लेते हैं, लेकिन लगातार हो रहे हादसे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!