आंध्रप्रदेश: स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे बहे, एक का शव बरामद

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 12:21 AM

four school children swept away in swarnamukhi river body of one recovered

स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे शुक्रवार को बह गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चे एक लड़के का जन्मदिन मनाने नदी पर गए थे। पुलिस उपाधीक्षक बी प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘एक बच्चा फिसलकर नदी में गिर गया और उसका भाई...

नेशनल डेस्क: स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे शुक्रवार को बह गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चे एक लड़के का जन्मदिन मनाने नदी पर गए थे। पुलिस उपाधीक्षक बी प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘एक बच्चा फिसलकर नदी में गिर गया और उसका भाई उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। इसके बाद दो अन्य बच्चे नदी में कूदे लेकिन चारों बच्चे नदी के पानी में बह गए।'' चार बच्चों में से दो एक ही परिवार के हैं।

प्रसाद ने बताया कि अब तक एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन बच्चे अब भी लापता हैं। पुलिस, अग्निशमन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम को शनिवार को तलाशी अभियान शुरू करने के लिए तैयार रखा गया है, क्योंकि रात के समय अभियान शुरू करना मुश्किल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!