बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए राशि जारी

Edited By Updated: 21 Feb, 2023 05:15 PM

funds released for the development works of baroda

बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ उन्यासी लाख इकानवे हज़ार की राशि जारी

चंडीगढ़, 21 फरवरी- (अर्चना सेठी) हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ उन्यासी लाख इकानवे हज़ार की राशि जारी की गई थी। यह राशि साल 2021 में जारी हुई थी। इस राशि से 26 विकास कार्यों को किया जाना तय किया गया था। यह जानकारी विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र बबली ने विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न पर के उत्तर में दी।

 

उन्होंने बताया कि स्वीकृत 26 विकास कार्यों में से आठ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। नौ कार्य प्रगतिधीन हैं और आठ पर कार्य अभी शुरू होने हैं। इनमें से एक कार्य ज़मीन उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं करवाया जा सका। यह कुल राशि संबंधित ग्राम पंचायतों को जारी की गई थी। मई 2022 में 21 कार्यों की राशि कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज सोनीपत को स्थानांतरित की गई थी। पाँच कार्यों की राशि अभी भी ग्राम पंचायतों के पास है। इस बारे में जो कार्य प्रगतिधीन हैं अथवा आरंभ नहीं हो पाए हैं वे आगामी सितंबर 2023 तक पूर्ण किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि गांव जागसी सहरावत में चौपाल के लिए स्थान उपलब्ध नहीं हो पाया जिस वजह से वहाँ की राशि लौटानी पड़ी है। इस विधानसभा क्षेत्र में लंबित कार्यों के प्रश्न का उत्तर देते हुए बबली ने कहा कि कार्यों को पूर्ण करवाने में किसी तरह की कोताही नहीं होगी। विधानसभा स्पीकर श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने श्री देवेंद्र बबली से 15 दिन में इस बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!