VIDEO: धनबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत में जाकर घुसा, 2 लोग घायल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 24 Mar, 2023 06:53 AM

glider crash dhanbad jharkhand pilot passengers joyride glider

झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश होने की खबर सामने आई। धनबाद में बिरसा मुंडा उद्यान के पास बृहस्पतिवार को एक निजी ‘जॉयराइड ग्लाइडर' के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए।

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक ग्लाइडर क्रैश होने की खबर सामने आई। धनबाद में बिरसा मुंडा उद्यान के पास बृहस्पतिवार को एक निजी ‘जॉयराइड ग्लाइडर' के एक इमारत से टकरा जाने से विमान में सवार पायलट और यात्री घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों घायलों को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। बारबड्डा पुलिस थाने के प्रभारी आशीष कुमार यादव ने कहा कि जॉयराइड ग्लाइडर बरवाड़ा हवाई पट्टी से शाम चार बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरने के ठीक बाद इमारत से जा टकराया। 

हादसे में घायल यात्री की पहचान पटना निवासी कुश सिंह (14) के रूप में हुई है, जो अपने मामा पवन सिंह के घर धनबाद आया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जॉयराइड ग्लाइडर एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

Related Story

Punjab Kesari MP ads
Test Innings
Australia

327/3

India

Australia are 327 for 3

RR 3.85
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!