Gold Price Today: ओमान, UAE, कतर और सिंगापुर से भी भारत में है सस्ता सोना...जानें Gold की नई कीमतें

Edited By Updated: 18 Nov, 2024 10:12 AM

gold prices in india price of gold oman gold rate uae gold price

भारत में पिछले दिनों में  सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई है, जिसके परिणामस्वरूप सोने की कीमत अब मध्य-पूर्व के देशों जैसे ओमान, UAE, कतर और सिंगापुर से 4% तक सस्ती हो गई है। सोने की कीमतों में यह गिरावट खासकर घरेलू सराफा बाजार में देखी जा रही...

नेशनल डेस्क: भारत में पिछले दिनों में  सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई है, जिसके परिणामस्वरूप सोने की कीमत अब मध्य-पूर्व के देशों जैसे ओमान, UAE, कतर और सिंगापुर से 4% तक सस्ती हो गई है। सोने की कीमतों में यह गिरावट खासकर घरेलू सराफा बाजार में देखी जा रही है, जहां 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 79,581 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 73,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। इस गिरावट के साथ, 18 दिन के अंदर सोने की कीमत में 5,842 रुपए (7.34%) की कमी आई है।

वहीं, मध्य-पूर्व देशों में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। ओमान में 24 कैरेट सोना 75,763 रुपए, यूएई में 76,204 रुपए, कतर में 76,293 रुपए और सिंगापुर में 76,805 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इन देशों में भू-राजनैतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हो रही है।

भारत में सोने की कीमतें
भारत में सोने की कीमतें अब कतर से भी 3.3% सस्ती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना है। अमेरिका में महंगाई बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में और कमी हो सकती है। एलकेपी सिक्युरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका में अक्टूबर में रिटेल महंगाई 2.6% रही, जिससे ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, जिससे डॉलर मजबूत होगा और सोने की कीमतें गिरेंगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इस हफ्ते सोने की कीमत 5% गिर गई, जो पिछले तीन सालों की सबसे बड़ी सप्ताहिक गिरावट है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतें और घट सकती हैं, जैसा कि 2009 में भी देखा गया था, जब रिकॉर्ड स्तर से सोने की कीमत में 15% गिरावट आई थी, और फिर कीमतें तेजी से बढ़ी थीं।

इसलिए, अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त हो सकता है, क्योंकि सोने की कीमतों में और गिरावट की उम्मीद है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!