Gold-Silver Rates: देशभर में सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 04:36 PM

gold silver rates fall across india today latest prices

देश में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 122,810 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 152,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में भी सोना और चांदी के दाम घटे हैं। निवेशकों के...

नेशनल डेस्कः आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी दोनों के भाव घटकर निवेशकों पर दबाव डाल रहे हैं। 24 कैरेट सोने और चांदी की कीमतों में हुई इस गिरावट से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को सोना दबाव में रहा था, जबकि चांदी के दामों में कमी देखने को मिली थी। लेकिन आज दोनों की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है।

सोने की कीमतों में आई गिरावट

बुलियन के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतों में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में सोना 122,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। राजधानी दिल्ली में भी सोने के दाम गिरावट के साथ 210 रुपये कम होकर 122,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गए हैं।

चांदी के दामों में भी गिरावट

चांदी के दामों में भी आज भारी गिरावट देखने को मिली है। देश भर में चांदी के भाव टूटकर 2,450 रुपये घटकर 152,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। दिल्ली में चांदी 2,350 रुपये की कमी के साथ 151,920 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

मुंबई और चेन्नई में सोना-चांदी के भाव

आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम सुबह 10:30 बजे तक 450 रुपये की गिरावट के साथ 122,510 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, चांदी 2,440 रुपये सस्ती होकर ट्रेड कर रही है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी हालात मुंबई और दिल्ली जैसे ही हैं। यहाँ सोना 122,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 152,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!