खुशखबरी! इन बैकों ने घटाईं लोन की दरें, जानें कितनी सस्ती हुई EMI

Edited By Updated: 07 Jun, 2025 02:48 PM

good news these banks have reduced loan rates

6 जून को RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की। अब यह घटकर 5.50 % रह गया है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं। इसकी कटौती का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है क्योंकि बैंक भी लोन सस्ते कर देते हैं।

नेशनल डेस्क:  6 जून को RBI ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की। अब यह घटकर 5.50 % रह गया है। रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं। इसकी कटौती का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है क्योंकि बैंक भी लोन सस्ते कर देते हैं।

PunjabKesari

PNB ने रेपो लिंक्ड रेट घटाई

  • PNB ने RBI की घोषणा के बाद तुरंत अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को घटा दिया है। अब यह दर 8.85% से घटकर 8.35% हो गई है।
  • बैंक ने बताया कि MCLR और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी।
  • बैंक का शेयर शुक्रवार को 1% की बढ़त के साथ ₹110.15 पर बंद हुआ।

PunjabKesari

Bank of India ने भी घटाया ब्याज

  • बैंक ऑफ इंडिया ने भी 6 जून से अपने RLLR को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है।
  • बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी।
  • शुक्रवार को बैंक का शेयर ₹124.3 के स्तर पर बंद हुआ।

करूर वैश्य बैंक ने MCLR में की कटौती

करूर वैश्य बैंक ने 6 महीने और 12 महीने की MCLR में कटौती की है:

6 महीने की MCLR: 9.90% → 9.80%

12 महीने की MCLR: 10.00% → 9.80%

यह बदलाव भी 6 जून 2025 से प्रभावी हुआ है।

PunjabKesari

इंडियन बैंक ने रेपो लिंक्ड दरें घटाईं

इंडियन बैंक ने भी अपनी रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RLLR) को घटाकर 8.7% से 8.2% कर दिया है।
नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी।

लोन लेने वालों को मिलेगी राहत

बैंकों की इस ब्याज दर में कटौती से:

  • नए लोन सस्ते होंगे, खासकर होम और पर्सनल लोन
  • पहले से चल रहे फ्लोटिंग रेट लोन की EMI घटेगी
  • ब्याज में होने वाली कटौती का सीधा फायदा आम ग्राहकों को मिलेगा

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!