Google Maps का इस्तेमाल कर ढूंढ रहे थे लोकेशन...GPS ने किया मिसगाइड 2 डॉक्टरों की मौत

Edited By Updated: 02 Oct, 2023 02:42 PM

google map location on google map gps kochi kerala

अगर आप भी गूगल मैप का इस्तेमाल करते है तो यह खबर पढ़ आप भी दहशत में आ जाएंगे। गूगल मैप पर लोकेशन ढूंढने के दौरान GPS ने गलत रास्ता बताया जिससे 2 डाॅक्टरों की बीच रास्ते मौत हो गई।

केरल: अगर आप भी गूगल मैप का इस्तेमाल करते है तो यह खबर पढ़ आप भी दहशत में आ जाएंगे। गूगल मैप पर लोकेशन ढूंढने के दौरान GPS ने गलत रास्ता बताया जिससे 2 डाॅक्टरों की बीच रास्ते मौत हो गई।

दरअसल,  केरल के कोच्चि से सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां गूगल मैप के जरिए दो डाॅक्टरों की मौत हो गई। गूगल मैप के जरिए लोकेशन पर पहुंचने की कोशिश कर रहे दो डाॅक्टरों की एक कार पेरियार नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक डॉक्टर अद्वैत और अजमल एक निजी अस्पताल में डॉक्टर थे। 

जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले डॉ. अद्वैत कार चला रहे थे और रास्ता न मालूम होने के कारण उन्होंने गूगल मैप ऑन कर एक लोकेशन सर्च में डाला तभी उनको बाएं मोड़ पर गाड़ी को मूव करना था, लेकिन वो गलती की वजह से थोड़ा आगे बढ़ गए और कार नदी में जा गिरी।

 घटना शनिवार देर रात को हुई और इस दौरान गोथुरुथ में भारी बारिश हुई थी, जिसके वजह से मौसम बेहद खराब था और दृश्यत काफी कम थी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार के बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में घायल डॉ. गाजिक थाबसीर ने बताया कि यह हादसा जीपीएस के गलत बताए रास्ते से हुआ अभी इसकी सही जानकारी नहीं है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!