Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 Mar, 2026 11:39 AM

राजधानी दिल्ली में चैत्र नवरात्रि का उत्साह शुरू हो चुका है। कालकाजी मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ के कारण दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 18 मार्च से 27 मार्च तक के लिए रूट...
Delhi Traffic Advisory : राजधानी दिल्ली में चैत्र नवरात्रि का उत्साह शुरू हो चुका है। कालकाजी मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ के कारण दक्षिण दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 18 मार्च से 27 मार्च तक के लिए रूट डायवर्जन और कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं।
इन सड़कों पर रहेगा सबसे ज्यादा दबाव
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अगले 10 दिनों तक नीचे दिए गए मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रह सकती है इसलिए यात्रियों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है:
भारी वाहनों की एंट्री पर लगा ब्रेक
ट्रैफिक पुलिस ने नवरात्रि के शुरुआती दिनों में मालवाहक और भारी वाहनों के लिए कड़े नियम बनाए हैं:
-
समय: 18 मार्च दोपहर 2 बजे से 19 मार्च की रात 2 बजे तक।
-
प्रतिबंध: प्रमुख मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
-
छूट: एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस पाबंदी से बाहर रखा गया है।
पार्किंग और पैदल यात्रियों के लिए सख्त नियम
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नेहरू प्लेस से मोदी मिल फ्लाईओवर के बीच आउटर रिंग रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। मंदिर आने वाले भक्त सड़क पार करने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज (FOB) का इस्तेमाल करें। रेलिंग फांदने या बीच सड़क से गुजरने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जाम से बचने और समय बचाने के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो या बस का इस्तेमाल करें। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि त्योहार का आनंद बिना किसी बाधा के लिया जा सके।