यूपी के 11, बिहार के 10 जिलों समेत देशभर के इन इलाकों में भारी बारिश... IMD की सख्त चेतावनी

Edited By Updated: 11 Sep, 2025 10:42 PM

heavy rain alert in many parts of the country imd issued warning

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है और 11 से 16 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान न सिर्फ तेज बारिश, बल्कि गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा बना रहेगा।

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि मानसून अभी खत्म नहीं हुआ है और 11 से 16 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान न सिर्फ तेज बारिश, बल्कि गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा बना रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वोत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए कुछ खास जानकारी साझा की है।

मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत

मध्य प्रदेश: 11 सितंबर को पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़: 11 से 14 सितंबर तक लगातार तेज बारिश हो सकती है।
बिहार: 11 से 14 सितंबर तक और झारखंड में 11 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार के पटना, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीवान, पूर्वी चंपारण और भागलपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ओडिशा: 11 और 12 सितंबर को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 13 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्य (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा): 11 से 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यहां भूस्खलन और सड़कों के बंद होने का खतरा है।

उत्तर भारत में भी अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश: 11, 12, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी और 12 सितंबर को पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है। 11 सितंबर को गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच और लखीमपुर खीरी सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 13 और 14 सितंबर को यहां भी भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने और भूस्खलन का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए यात्रियों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी और दक्षिणी भारत

  • महाराष्ट्र और गोवा: 12 से 16 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश के आसार हैं। मुंबई, पुणे, नगर और विदर्भ क्षेत्र के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।
  • दक्षिण भारत (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक): इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं की घटनाएं भी हो सकती हैं।

इन सभी क्षेत्रों में स्थानीय नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा होने की आशंका है। लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!