Heavy Rain: आसमान में छा गए बादल... भीषण बारिश का अलर्ट, जानें इन 7 राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Updated: 30 May, 2025 08:40 PM

heavy rain clouds covered the sky  heavy rain alert

दिल्ली-NCR में गुरुवार की देर शाम से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1-2 दिन तक बादल छाए रह सकते हैं और तेज आंधी व बारिश भी हो सकती है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-NCR में गुरुवार की देर शाम से मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1-2 दिन तक बादल छाए रह सकते हैं और तेज आंधी व बारिश भी हो सकती है।

देश के दक्षिण राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मानसून की बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिम राज्यों में भी बारिश जारी है। बाकी राज्यों में लोग अब भी मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली, हरियाणा और यूपी में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस मौसम बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को माना जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान के पूर्वी जिलों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली-NCR का तापमान अब 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि आंधी, बारिश और बिजली चमकने के समय घर के अंदर रहें और सावधानी बरतें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के महीने में भी इस तरह के मौसम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली में मानसून 20 जून तक आ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!