IMD's Big Alert: हो जाएं सावधान! इन राज्यों में अगले 48 घंटों में होगी गरज-चमक से भारी बारिश

Edited By Updated: 28 Sep, 2025 09:37 AM

heavy rains are expected in these states in the next 48 hours

देश में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों से मानसून की विदाई हो रही है जिससे उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मानसून अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और अगले 48...

नेशनल डेस्क। देश में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों से मानसून की विदाई हो रही है जिससे उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मानसून अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

किन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ घंटों और दिनों में बारिश होने की संभावना है:

 

बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़

  • बिहार: आज 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है जबकि उत्तरी बिहार में बादल छाए रह सकते हैं।

  • मध्य प्रदेश: अगले 48 घंटों के लिए हल्की से भारी बारिश का अलर्ट है। रविवार को इंदौर संभाग के अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल और जबलपुर में भी हल्की बारिश की चेतावनी है।

  • छत्तीसगढ़: आज कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

महाराष्ट्र और गुजरात

  • महाराष्ट्र: 28 से 29 सितंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर कोंकण और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई और ठाणे में भी अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

  • गुजरात: 28 से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट है। आज छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, वलसाड और दमन एवं दादरा नगर एवं हवेली में भारी बारिश हो सकती है जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 'मैं शादी करने वाला था...' क्यों टूटा था विवेक ओबेरॉय का दिल? सालों बाद एक्टर ने अपनी GF को लेकर किया खुलासा

उत्तर प्रदेश और राजस्थान

  • उत्तर प्रदेश: मानसून की विदाई के बावजूद अगले 48 घंटों में अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर समेत 19 जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • राजस्थान: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार और सोमवार को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत

  • पूर्वोत्तर भारत: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी दी गई है। असम और मेघालय में भी सोमवार से बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिसके साथ तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

  • दक्षिण भारत: केरल, माहे, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में पूरे हफ्ते तेज बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!