Heavy Rain Alert: दिल्ली-यूपी में मानसून का कहर, हिमाचल में बादल फटने से तबाही, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 02:12 PM

himachal pradesh cloudburst devastation punjab haryana monsoon alert

उत्तर भारत में इस बार मानसून ने खूब तेवर दिखाए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में भी तेज बारिश के आसार...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में इस बार मानसून ने खूब तेवर दिखाए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में भी तेज बारिश के आसार हैं। इस बारिश से कई इलाकों में हालात गंभीर हो सकते हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून अब पूरे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में सक्रिय है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले कई दिनों तक बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत और दक्षिणी हिस्सों पर विशेष नजर

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मध्य भारत के साथ-साथ दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होगी। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोदावरी, महानदी और कृष्णा नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि यहां बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 30 जून की रात बादल फटने से भयानक तबाही हुई। राहत कार्यों के दौरान बुधवार को पांच और शव बरामद किए गए। अब तक इस प्राकृतिक आपदा में 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 58 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सराज क्षेत्र में हुआ है, जहां 46 लोग अभी भी लापता हैं। थुनाग, पांडवशिला, जरोल क्षेत्र से चार शव मिले हैं और गोहर उपमंडल के स्यांज गांव से भी एक बच्ची का शव नदी किनारे मिला है।

उत्तराखंड में रास्ते बंद और आपदा की स्थिति

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धापा-मिलम मोटर मार्ग पर भूस्खलन से सड़क बंद हो गई थी, जिससे यातायात दो घंटे तक ठप रहा। यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बंद है क्योंकि ओजरी के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है। यहां वाहन आवाजाही पूरी तरह से ठप है।

किन्नौर में बादल फटने से जलस्तर बढ़ा

किन्नौर जिले की सांगला घाटी में मंगलवार देर शाम बादल फटने से नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। शिमला-रिकांगपिओ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात भूस्खलन हुआ और बुधवार सुबह भी पहाड़ी से मलबा गिरा। इससे मार्ग सात घंटे तक बंद रहा लेकिन बाद में सेना की मदद से सड़क फिर से खुल गई।

सावधानी और अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। नदियों के किनारे रह रहे लोग सतर्क रहें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!