मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा: 5 मकान ध्वस्त, 11 को सुरक्षित बाहर निकाला, कइयों के दबे होने की आशंका

Edited By Updated: 29 Nov, 2023 10:30 AM

houses collapsed  gas cylinder exploded chembur  mumbai

मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने घायलों की वास्तविक संख्या नहीं बताई। घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर घटी। 

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!