फेरों के तुरंत बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, घंटों मिन्नतें करता रहा दूल्हा और फिर...

Edited By Updated: 27 May, 2025 03:37 PM

immediately after the wedding the bride refused to go to her in laws  house

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों चली पंचायत के बाद रिश्ता तोड़ने पर सहमति...

नेशनल डेस्क: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के तुरंत बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों चली पंचायत के बाद रिश्ता तोड़ने पर सहमति बनी और दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के एक निवासी ने अपनी बेटी की शादी तीन महीने पहले चंडीगढ़ के युवक से तय की थी। शादी की तिथियां भी पहले ही निकाली जा चुकी थीं। दूल्हा परिवार सहित लगभग एक सप्ताह पहले लखीमपुर पहुंच गया था। 23 मई को मैरिज हॉल में दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, जहां दोनों पक्ष के रिश्तेदार खुशी मनाने लगे। लेकिन फेरे के बाद दुल्हन ने दूल्हे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

नशे की हालत में गाली-गलौज करने का लगाया आरोप
लड़की पक्ष ने दावा किया कि दूल्हे पक्ष के लोग नशे की हालत में गाली-गलौज कर रहे थे और दुल्हन के साथ अपशब्द बोले गए। नाराज दुल्हन ने रिश्ता टूटने की बात कह दी। लड़के पक्ष ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया।

दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलाया कोतवाली
विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया, जहां पंचायत हुई। दोनों पक्षों ने सामान लौटाने और रिश्ता टूटने पर लिखित सहमति दी। सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मामला अब खत्म हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!