चीन में गुरु नानक देव की शिक्षाओं से गूंजा दूतावास, स्वर्ण मंदिर के रागी भाई मनिंदर सिंह शंघाई में सम्मानित

Edited By Updated: 06 Nov, 2025 05:35 PM

in shanghai honours bhai maninder singh ragi of amritsar s golden temple

शंघाई में भारतीय महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने स्वर्ण मंदिर के रागी भाई मनिंदर सिंह को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर सम्मानित किया। माथुर ने सिख मूल्यों—समानता, ईमानदारी और सेवा के प्रसार की सराहना की और “सरबत दा भला” के संदेश को दुनिया भर...

Bejing:  शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत (सीजी) प्रतीक माथुर ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आए रागी - भाई मनिंदर सिंह जी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीजी माथुर ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के शुभ अवसर पर अमृतसर के श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) के प्रख्यात रागी भाई मनिंदर सिंह जी से मुलाकात की।''

 

सिख संगीतकार रागी, गुरु ग्रंथ साहिब के पदों का कीर्तन करते हैं। माथुर ने कहा, ‘‘गुरुपर्व पर हार्दिक बधाई देने और लेने की यह परंपरा गुरु जी के एक ओंकार, समानता, ईमानदार जीवन और मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा के शाश्वत संदेश को प्रतिबिंबित करता है।'' पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सीजी ने भाई साहिब की शंघाई यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया और सरबत दा भला (सभी का कल्याण) के सिख मूल्यों को फैलाने में उनके वैश्विक प्रयासों की सराहना की।''  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!