भारत ने तुर्की को सिखाया सबक: पाकिस्तान के साथ देने पर उठाए कड़े कदम

Edited By Radhika,Updated: 16 May, 2025 12:12 PM

india taught turkey a lesson took strict action for supporting pakistan

​​​​​​​तुर्की के खिलाफ भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए सामान और सेवाओं का बहिष्कार किया है। तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत के खिलाफ कई कार्रवाइयाँ भी कीं। आइए जानते हैं कि कौन सी सेवाओं और सामान का भारतीयों ने बहिष्कार किया।

नेशनल डेस्क : तुर्की के खिलाफ भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए सामान और सेवाओं का बहिष्कार किया है। तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देते हुए भारत के खिलाफ कई कार्रवाइयाँ भी कीं। आइए जानते हैं कि कौन सी सेवाओं और सामान का भारतीयों ने बहिष्कार किया।

तर्की का पाकिस्तान का समर्थन, भारत को हुआ गुस्सा-

भारत और तुर्की के रिश्तों में खटास तब आई, जब तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन और हथियार देने की ऐलान कर भारत के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्तान को प्रोत्साहित किया। यह कदम भारत को काफी चुभा, खासकर तब जब तुर्की ने फरवरी 2023 में आए भूकंप में भारत की मदद को नजरअंदाज किया था।

भारत ने तुर्की से संबंधों में कड़ाई बढ़ाई-

भारत ने तुर्की को सजा देने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। भारतीय व्यापारियों ने तुर्की से मार्बल और सेब का बहिष्कार किया। इसके साथ ही भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #BoycottTurkey ट्रेंड करने लगा, जिससे तुर्की के प्रति नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

भारत में तुर्की के खिलाफ सख्त कदम

मार्बल और सेब का बहिष्कार
भारतीय व्यापारी तुर्की से आयातित मार्बल और सेब का विरोध कर रहे हैं। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

तुर्की के सोशल मीडिया चैनल का ब्लॉक
तुर्की के सरकारी सोशल मीडिया चैनल TRT वर्ल्ड को भारत में ब्लॉक कर दिया गया, हालांकि कुछ समय बाद इसे फिर से अनब्लॉक किया गया, लेकिन यह एक स्पष्ट संदेश था कि भारत तुर्की को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

यूनिवर्सिटी करार रद्द
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने तुर्की की इनोनु यूनिवर्सिटी से अपने करार को समाप्त कर दिया।

सिक्योरिटी सर्विस रोकी
भारत सरकार ने तुर्की की एविएशन कंपनी से सिक्योरिटी सर्विस रोक दी, जो भारतीय एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी ऑपरेशन प्रदान करती थी।

OTT कंटेंट का बहिष्कार
भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स पर तुर्की के कंटेंट का विरोध बढ़ गया है। फिल्म इंडस्ट्री में भी तुर्की के कंटेंट से दूर रहने की मांग उठी है।

वीजा रद्द करने की मांग
तुर्की के कलाकारों के वीजा रद्द करने की मांग की गई है, और तुर्की के साथ पूरी तरह से बहिष्कार की घोषणा की गई है।

फ्लाइट्स का बहिष्कार
भारतीयों ने तुर्की और अजरबैजान की फ्लाइट्स को रद्द करना शुरू कर दिया है, जिनसे दोनों देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया है।

भारत के इन कदमों से तुर्की को सख्त संदेश

भारत ने तुर्की को पाकिस्तान का साथ देने की सजा देने के लिए पूरी तरह से अपने कदम उठाए हैं, जिससे तुर्की को एक स्पष्ट संदेश मिला है कि भारत अपने दुश्मनों को नहीं बख्शेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!