भारत को एक और झटका: वायुसेना AN-32 प्लेन क्रैश के वीडियो आए सामने, पायलट शहीद होने की आशंका (Video)

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 12:10 PM

indian air force s an 32 plane crashes

असम के जोरहाट स्थित रोवरिया वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ और पायलट के शहीद होने की आशंका है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के...

International Desk:  भारतीय वायुसेना को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब असम के जोरहाट स्थित रोवरिया (Rowriah/Roureah) वायुसेना स्टेशन पर एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान AN-32 परिवहन श्रेणी का था, जिसका उपयोग सैनिकों, रसद सामग्री और सैन्य उपकरणों के परिवहन के लिए किया जाता है। हादसा एयरबेस परिसर के भीतर या उसके निकट हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

 

An Indian Air Force AN-32 transport aircraft crashed while attempting to land at Rowriah Air Force Station in Jorhat, Assam, today morning
The aircraft reportedly caught fire after the crash and broke into two sections. The AN-32 is a military transport aircraft primarily used… pic.twitter.com/SURlE1l9gy

— The Frustrated Indian (@FrustIndian) June 13, 2026

भारतीय वायुसेना की ओर से जारी प्रारंभिक जानकारी में कहा गया कि विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में पायलट के शहीद होने की आशंका जताई गई है, हालांकि चालक दल के अन्य सदस्यों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की बचाव एवं चिकित्सा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। असम का रोवरिया वायुसेना स्टेशन भारतीय वायुसेना के पूर्वोत्तर नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यह अड्डा अरुणाचल प्रदेश और चीन सीमा से जुड़े क्षेत्रों में सैन्य रसद और हवाई अभियानों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। AN-32 विमान लंबे समय से दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों में आपूर्ति पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

 

An AN-32 transport aircraft of the Indian Air Force has met with an accident at the Jorhat Air Force station in Assam. pic.twitter.com/E3aCPI5iSV

— Kamal nayan (@kamal002nayan) June 13, 2026

AN-32 का दुर्घटनाओं का इतिहास
रूसी मूल का AN-32 विमान भारतीय वायुसेना के सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले परिवहन विमानों में से एक है। वर्ष 2019 में भी जोरहाट से उड़ान भरने वाला एक AN-32 विमान अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 13 वायुयोद्धाओं की मृत्यु हो गई थी। हाल के वर्षों में भारतीय वायुसेना को पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुछ अन्य विमान दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ा है। मार्च 2026 में जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने वाला एक सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान भी असम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें दोनों पायलटों की जान चली गई थी। फिलहाल भारतीय वायुसेना की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। हादसे के सही कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!