Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 May, 2025 12:06 AM

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का असर अब पर्यटन उद्योग पर भी दिखने लगा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव के मद्देनज़र भारतीय पर्यटकों ने तुर्की और अज़रबैजान की अपनी यात्राएं रद्द करना शुरू कर दिया है।
नेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का असर अब पर्यटन उद्योग पर भी दिखने लगा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव के मद्देनज़र भारतीय पर्यटकों ने तुर्की और अज़रबैजान की अपनी यात्राएं रद्द करना शुरू कर दिया है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इन दोनों देशों की यात्रा के लिए पूछताछ में भारी कमी आई है और जिन लोगों ने बुकिंग करा रखी थी, वे भी अब अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं।
ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2021 में जहाँ कुछ ही भारतीय पर्यटकों ने इन देशों की यात्रा की थी, वहीं 2022 में इनकी संख्या बढ़कर लगभग 50 हज़ार और 2023 में 60 हज़ार तक पहुंच गई थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि 2024 में यह आंकड़ा 1 लाख को पार कर जाएगा। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए अब ट्रैवल कंपनियां भी सतर्क हो गई हैं और उन्होंने इन दोनों देशों के लिए नई बुकिंग लेना फिलहाल बंद कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो और खबरें वायरल हो रही हैं जिनमें तुर्की और अज़रबैजान को पाकिस्तान का समर्थन करते हुए दिखाया जा रहा है। इससे भारतीय पर्यटकों में इन देशों के प्रति नाराजगी है और वे अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। एक ट्रैवल एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि "हमें लगातार कैंसिलेशन आ रहे हैं। लोग अब इन देशों में जाने से डर रहे हैं और अपनी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। हम भी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई बुकिंग नहीं ले रहे हैं।"
भू-राजनीतिक माहौल में अस्थिरता और सोशल मीडिया पर चल रही नकारात्मक खबरों के कारण, इन दोनों देशों की पर्यटन इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है। भारत में स्पष्ट किया गया है कि उसका उद्देश्य पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करना या आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना नहीं था, न कि सैन्य प्रतिक्रियाओं या आम नागरिकों को निशाना बनाना।