फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर, मशहूर निर्देशक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 05:16 AM

intense gunfire reported at the home of a famous director

मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना...

नेशनल डेस्कः मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया ताकि घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास के इलाके को तुरंत सील कर दिया और किसी को भी वहां आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने की, क्यों की और इसका निशाना क्या था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह धमकी थी, आपसी रंजिश थी या कोई और साजिश।

घटना के बाद रोहित शेट्टी और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की दूसरी घटना न हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच चल रही है और जैसे ही पुख्ता जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल यह घटना फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई के लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!