कांग्रेस की पूर्व महासचिव कृपा अल्वा पर बड़ा एक्शन, 'स्टिंग ऑपरेशन' के संबंध में पार्टी से निकाला

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 10:51 AM

krupa alva expelled from congress party in connection with a sting operation

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने राज्य में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी की पूर्व महासचिव कृपा अल्वा को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बेंगलुरु : कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) ने राज्य में कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कथित संलिप्तता को लेकर पार्टी की पूर्व महासचिव कृपा अल्वा को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

KPCC के उपाध्यक्ष एम. नारायणस्वामी की ओर से जारी निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इस विवाद के कारण मीडिया में नकारात्मक प्रचार और प्रतिक्रियाओं से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। इसमें कहा गया है, 'इस स्टिंग ऑपरेशन मामले में आपका नाम सामने आया है और इस मामले में आपका आचरण पार्टी विरोधी गतिविधियों के समान है इसलिए, KPCC अध्यक्ष के निर्देश पर आपको तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।' 

इसमें कहा गया है कि घटना में कथित संलिप्तता को लेकर स्पष्टीकरण मांगते हुए अल्वा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस 'अपमानजनक वीडियो' के पीछे अल्वा का हाथ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया संस्थानों द्वारा वीडियो के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए अदालत से निषेधाज्ञा भी प्राप्त की है। 

सिद्धरमैया के खिलाफ अपमानजनक सामग्री वाले कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच करने वाली बेंगलुरु पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यौन शोषण का आरोप एक "मनगढ़ंत और जानबूझकर तैयार की गई कहानी" का हिस्सा है। पुलिस ने कहा कि एकत्र किए गए बयानों और साक्ष्यों से वीडियो में बताए गए ऐसे किसी भी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं होती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!