उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली, सरहदों की सुरक्षा के लिए किया नमन

Edited By Updated: 20 Oct, 2025 09:54 PM

lg kavinder gupta celebrated diwali with army personnel

लद्दाख के माननीय उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का पावन पर्व मनाया। यह विशेष समारोह फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा रिनचेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला (जीओसी 14 कोर),...

नेशनल डेस्क: लद्दाख के माननीय उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का पावन पर्व मनाया। यह विशेष समारोह फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा रिनचेन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला (जीओसी 14 कोर), मेजर जनरल प्रवीण छाबड़ा (जीओसी 72 सब एरिया), ब्रिगेडियर उमेश परब और ब्रिगेडियर अजय कटोच सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपराज्यपाल ने लद्दाख की जनता की ओर से सैनिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उनकी बहादुरी, समर्पण और त्याग को नमन किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहा होता है, तब हमारे सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं- यही उनकी सच्ची सेवा भावना है।

भावनाओं से ओतप्रोत होते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के जवान वे दीपक हैं जिन्हें कोई भी प्रतिकूल हवा नहीं बुझा सकती।” उन्होंने कारगिल युद्ध (1999) और सियाचिन ग्लेशियर में सैनिकों की वीरता को श्रद्धांजलि दी, जहाँ तापमान -50 डिग्री तक गिर जाता है।

भगवान राम के आदर्शों का स्मरण करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि दिवाली अच्छाई की बुराई पर और प्रकाश की अंधकार पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के अंत में उपराज्यपाल गुप्ता ने जवानों से मुलाकात कर मिठाइयाँ बाँटीं और सभी को शांति, खुशी और प्रगति से भरे नए साल की शुभकामनाएं दीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!