Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Dec, 2025 08:51 AM

अगर आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और समय के साथ मजबूत रिटर्न भी दे, तो LIC की कुछ खास योजनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस साल कुछ नई स्कीमें पेश की हैं और अपनी कई भरोसेमंद पॉलिसियों को और बेहतर...
नेशनल डेस्क: अगर आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और समय के साथ मजबूत रिटर्न भी दे, तो LIC की कुछ खास योजनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस साल कुछ नई स्कीमें पेश की हैं और अपनी कई भरोसेमंद पॉलिसियों को और बेहतर बनाया है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए खास हैं जो जोखिम से दूर रहकर भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं।
2025 में LIC का फोकस: सुरक्षा + स्थिर कमाई
LIC की खास पहचान यही है कि उसकी योजनाएं केवल निवेश नहीं, बल्कि जीवनभर की वित्तीय सुरक्षा का भरोसा देती हैं। 2025 में पेश की गई और जारी रखी गई पॉलिसियां बीमा कवर, पेंशन, टैक्स छूट और लॉन्ग टर्म सेविंग—सबका संतुलन बनाती हैं।
LIC Bima Kavach
यह नई और हाई-कवर टर्म इंश्योरेंस योजना 2025 के आखिर में लॉन्च की गई है।
यह योजना उन लोगों के लिए उपयोगी है जो चाहते हैं कि अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को बड़ा और भरोसेमंद वित्तीय सहारा मिले।
LIC New Jeevan Shanti
रिटायरमेंट की चिंता दूर करने वाली यह पॉलिसी एकमुश्त निवेश पर जीवनभर पेंशन देती है।
जितना ज्यादा निवेश, उतनी अधिक पेंशन—यानी बुढ़ापे में नियमित आय और मानसिक शांति।
LIC Jeevan Anand
यह पॉलिसी मध्यम वर्ग के लिए बेहद लोकप्रिय है क्योंकि इसमें प्रीमियम ज्यादा बोझिल नहीं होता।
कुल जमा करीब ₹5.70 लाख होती है, जबकि मैच्योरिटी पर बोनस मिलाकर लगभग ₹25 लाख तक मिल सकते हैं। साथ ही टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है।
LIC Jeevan Shiromani
यह योजना खास तौर पर हाई-इनकम ग्रुप के लिए बनाई गई है।
-
गैर-लिंक्ड, व्यक्तिगत जीवन बीमा योजना
-
कम अवधि में प्रीमियम भुगतान, लंबे समय तक लाभ
उदाहरण के तौर पर:
यह पॉलिसी सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की संभावना देती है।
LIC योजनाओं के बड़े फायदे
LIC की स्कीमें सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं हैं। इनमें शामिल हैं:
हालांकि, निवेश से पहले उम्र, आर्थिक लक्ष्य और जरूरतों का आकलन करना जरूरी है, ताकि सही योजना चुनी जा सके।