LPG Scam Alert: गैस कनेक्शन के नाम पर हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड, जानें बचने के आसान तरीके

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 01:48 PM

lpg scam alert online fraud is taking place in the name of gas connections

West Asia में चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस जैसे LPG और PNG के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का फायदा उठाकर कुछ स्कैमर्स लोगों को ठगने या फिर डराने के लिए नए- नए तरीके अपना रहे हैं। सरकार ने मार्च 2026 से इस तरह की ब्लैक मार्केटिंग को...

नेशनल डेस्क: West Asia में चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस जैसे LPG और PNG के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का फायदा उठाकर कुछ स्कैमर्स लोगों को ठगने या फिर डराने के लिए नए- नए तरीके अपना रहे हैं। सरकार ने मार्च 2026 से इस तरह की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए अबतक 1.28 लाख से ज्यादा छापेमारी की है और इस दौरान लगभग 59,000 अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके अलावा मोबाइल मैसेज से होने वाली धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन से तरीके अपनाकर इस धोखाधड़ी से बच सकते हैं और कैसे हो रहा है स्कैम

इन 4 तरीकों से हो रहा है स्कैम

  • फर्जी डिलीवरी ट्रैकिंग: इसमें आपको स्कैमर एक फेक लिंक भेजता है, जिस पर लिखा होता है कि आपकी एलपीजी बुकिंग को ट्रैक करने के लिए इस पर क्लिक करें। इसके लिए gas-track-now.in जैसे नकली लिंक भेजे जा रहे हैं।
  • पेंडिंग पेमेंट का डर: इस मैसेज में ऐसा दावा किया जा रहा है कि आपकी गैस का पेमेंट अभी बाकी है। अगर आपने तुरंत पैसे न दिए तो आपका क्नेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए lpg-secure-pay.in जैसे फर्जी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल होता है।
  • नकली ऐप (APK फाइल्स): बुकिंग पक्की करने या अपडेट करने के नाम पर LPG_Update.apk जैसी संदिग्ध फाइलें डाउनलोड करने को कहा जाता है।
  • अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी: ग्राहकों में घबराहट पैदा करने के लिए "आपका गैस कनेक्शन आज ही ब्लॉक हो जाएगा" जैसे मैसेज भेजे जाते हैं और वेरिफिकेशन के नाम पर lpg-verify.in जैसे नकली लिंक पर क्लिक कराया जाता है।

PunjabKesari

लिंक खोलने पर क्या होता है?

बैंकिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही आप इन फेक लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपके असली की तरह दिखने वाली वेबसाइट खुल जाती है। जैसे ही आप यहां पर अपनी जानकारी फिल करते हैं या फिर कोई ऐप (APK) डाउनलोड करते हैं, हैकर्स को आपके फोन का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद वे आपके फोन के SMS और OTP पढ़कर चंद मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं।

हाल ही में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी Indian Oil ने भी ग्राहकों को चेतावनी दी है कि वे नए कनेक्शन या किसी भी सेवा के लिए unauthorized लोगों को पैसे न दें और केवल ऑफिशियल प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

ऐसे बच सकते हैं फ्रॉड से

  • सोशल मीडिया पर या फिर अनजान नंबरों से आए किसी भी KYC और गैस भुगतान वाले लिंक पर क्लिक न करें।
  • दूसरा आपको आपके Whatsapp या फिर मैसेज में आए किसी भी APK फाइल को इंस्टॉल न करें।
  • OTP, UPI पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड या कार्ड डिटेल्स कभी किसी के साथ शेयर न करें।
  • अपने गैस के बिल या फिर क्नेक्शन से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत ऐप से ही करें।

PunjabKesari

पेट्रोलियम मंत्रालय की नागरिकों को सलाह

Ministry of Petroleum and Natural Gas ने साफ किया है कि ग्लोबल लेवल पर LPG, PNG और CNG की सप्लाई पूरी है। इसके अलावा मंत्रालय ने अपील की  है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही पैनिक बाइंग करें। अपने सिलेंडर बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करें। LPG के अलावा PNG और Induction cooktop का इस्तेमाल करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!