महाराष्ट्र के ‘टेबल पॉइंट’ पर बड़ा हादसा, स्टंट के दौरान 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Edited By Updated: 10 Jul, 2025 10:19 PM

major accident at  table point  in maharashtra

महाराष्ट्र के पाटण-सडावाघापूर मार्ग पर स्थित गुजरवाडी के 'टेबल पॉइंट' पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कार से स्टंट करने की कोशिश के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पाटण-सडावाघापूर मार्ग पर स्थित गुजरवाडी के 'टेबल पॉइंट' पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कार से स्टंट करने की कोशिश के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कराड़ तालुका के रहने वाले साहिल जाधव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पर्यटकों में लोकप्रिय, लेकिन सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी

टेबल पॉइंट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां अक्सर लोग घूमने और फोटो खींचने आते हैं। हालांकि, यहां पर किसी तरह की सुरक्षा रेलिंग नहीं लगी है, जिससे यह जगह खतरनाक बनती जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में डर और आक्रोश है।

स्थानीयों की मांग – हो पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा रेलिंग लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जरूरी इंतजाम किए जाते, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

प्रशासन और पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही और पुलिस की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र वर्षों से जोखिम भरा बना हुआ है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!