चीन को सबक सिखाने के लिए जापान में जुटा QUAD, नौसेनाओं का मालाबार युद्धाभ्यास शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 09 Nov, 2022 05:56 PM

malabar military exercise 2022 begins in japan

दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में पड़ोसी देश  चीन बढ़ती  की सैन्य ताकत को देखते हुए जापान में  योकोसूका में आज से  मालाबार युद्धाभ्यास शुरू...

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में पड़ोसी देश  चीन बढ़ती  की सैन्य ताकत को देखते हुए जापान में  योकोसूका में आज से  मालाबार युद्धाभ्यास शुरू हो गया। इसमें भारत के अलावा जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना भी शामिल हुई। ये चारों देश चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (Quadrilateral Security Dialogue) यानी क्वाड (QUAD) का हिस्सा भी है। कार्यक्रम में भारत की ओर से एडमिरल संजय भल्ला भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें INS शिवालिक और INS कामोर्टा के कमांडिंग ऑफिसर और क्रू शामिल थे। इस बार मालाबार युद्धाभ्यास में INS कमोर्टा और INS शिवालिक शामिल हुई है, जो आपना रणकौशल जापान के सागर में दिखाएंगी। 

 

 युद्धाभ्यास में भारत नौसेना की दो फ्रंटलाइन वॉरशिप INS शिवलिंग और INS कमोर्टा में INS शिवलिंग ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों से लैस है। इसके साथ ही यह पानी की गहराई में भी दुश्मनों को खोज निकालने और उन्हें तबाह करने में सक्षम है। INS शिवलिंग करीब 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में पानी पर दौड़ता है। वहीं INSस कमोर्टा को रडार में पकड़ पाना बेहद ही मुश्किल है। इसकी रेंज करीब 6500 किमी है। यह 200 किमी तक मौजूद सभी पनडुब्बियों तक की जानकारी देता है। यह परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध लड़ने में सक्षम है। आईएमएस कमोर्टा को नेवी के प्रोजेक्ट-28 के तहत बनाया गया है। जिसमें 90 फीसद हिस्सा भारत में ही विकसित किया गया है।
 

 यह  युद्धाभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में पड़ोसी देश (चीन) की सैन्य ताकत बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही चीन की सबमरीन भी अब हिंद महासागर में अक्सर आने लगी है। ऐसे समय में मालाबार में होने वाले युद्धाभ्यास का असर चीन पर पड़ सकता है। साथ ही भारत का दबदबा भी बढ़ेगा। बता दें कि मालाबार नौसेना अभ्यास पहली बार 1992 में एक द्विपक्षीय भारतीय नौसेना-संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना ड्रिल के रूप में हुआ था। जिसका उद्देश्य चीन के आक्रामक रुख के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र खासकर साउथ चाइना सी में नौवहन का स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना था। मालाबार युद्धाभ्यास का हिस्सा जापान 2015 बना। जापान के बाद 2020 में मालाबार युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!