मणिपुरः हिंसा प्रभावित इलाके में फिर दरिंदगी, रे'प के बाद नाबालिग की हत्या, जंगल में मिला शव

Edited By Updated: 12 Apr, 2025 09:03 PM

manipur brutality again in violence affected area minor raped and murdered

मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में ‘मानसिक रूप से अक्षम' एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को जिले के थानलोन उप-मंडल के एक जंगल...

इंफाल/चुराचंदपुरः मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में ‘मानसिक रूप से अक्षम' एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की का शव शुक्रवार को जिले के थानलोन उप-मंडल के एक जंगल में मिला। उन्होंने बताया, ‘‘लड़की शुक्रवार को लीजांगफाई इलाके के एक जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके पिता को चिंता हुई और वह अपनी बच्ची को ढूंढ़ने जंगल में गए।'' 

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को लड़की का शव मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। चुराचंदपुर जिले में एक महीने से भी कम समय में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह तीसरी घटना है। 

इस महीने की शुरुआत में चुराचंदपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पिछले महीने चुराचांदपुर जिले में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के एक राहत शिविर के पास नौ वर्षीय लड़की का शव पाया गया था। लड़की के गर्दन पर चोट के निशान थे और शरीर पर खून था। उसके माता-पिता और ‘ज़ोमी मदर्स एसोसिएशन' सहित नागरिक संस्थाओं ने आरोप लगाया था कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!