माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, जारी हुई नई एडवाइजरी

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 01:02 AM

big news for devotees visiting mata vaishno devi new advisory issued

माता वैष्णो देवी मंदिर जाने का प्लान बना रहे श्रद्धालुओं के लिए कटरा से बड़ा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और नई यात्रा पर्ची (रजिस्ट्रेशन) जारी करने वाले काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

नेशनल डेस्कः माता वैष्णो देवी मंदिर जाने का प्लान बना रहे श्रद्धालुओं के लिए कटरा से बड़ा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और नई यात्रा पर्ची (रजिस्ट्रेशन) जारी करने वाले काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

भीड़ बढ़ी तो रोकनी पड़ी यात्रा

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे अपने सुरक्षित ठहराव स्थलों पर ही रुकें और आगे बढ़ने की कोशिश न करें। चैत्र नवरात्रि के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है, जिसके चलते लाखों भक्त कटरा से भवन तक यात्रा कर रहे हैं।

वीकेंड पर बढ़ी भारी भीड़

भवन परिसर, यात्रा मार्ग और कटरा में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जहां “जय माता दी” के जयकारे गूंज रहे हैं। शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई, जिससे व्यवस्थाओं और सुरक्षा बलों पर दबाव बढ़ गया। रविवार शाम को ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

कब शुरू होगी यात्रा?

श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर यह है कि यात्रा सोमवार (30 मार्च) सुबह फिर से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड भी सुबह से ही जारी किए जाने लगेंगे।

दिनभर लगी रहीं लंबी लाइनें

रविवार को पूरे दिन रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यात्रा के प्रवेश द्वार “दर्शन ड्योढ़ी” पर भी सुरक्षा जांच के लिए श्रद्धालु लाइन में खड़े रहे। भवन परिसर में दर्शन के लिए भक्तों को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया, जहां श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने विशेष रूप से लाइन मैनेजमेंट पर ध्यान दिया।

मौसम साफ, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मौसम साफ रहने के कारण यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं पुलिस और सुरक्षा बल पूरे दिन यात्रा मार्गों पर तैनात रहे, जिससे भीड़ नियंत्रण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिल रही है।

भक्तों के लिए जरूरी सलाह

फिलहाल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और यात्रा दोबारा शुरू होने तक धैर्य बनाए रखें, ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!