22 Carat Gold Price: सस्ता हुआ सोना, भारी गिरावट के बाद इतनी हो गई 22 और 24 कैरेट 10 ग्राम की कीमत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 May, 2025 02:12 PM

mcx gold price 10 gram gold price 24 carat gold price 22 carat gold price

ग्लोबल मार्केट में हलचल और भारत-पाकिस्तान के बीच घटते तनाव का असर अब सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां एक तरफ अमेरिकी डॉलर में मजबूती...

नेशनल डेस्क: ग्लोबल मार्केट में हलचल और भारत-पाकिस्तान के बीच घटते तनाव का असर अब सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां एक तरफ अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई है, वहीं वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की स्थिति और निवेशकों की मुनाफावसूली ने बुलियन बाजार को दबाव में ला दिया है।

MCX पर सोने की ताजा स्थिति

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना आज सुबह 11:35 बजे करीब ₹1,200 की भारी गिरावट के साथ 1.26% टूटकर ₹91,100 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। यह गिरावट बीते सत्र की लगभग 1.5% की गिरावट के बाद आई है, जब सोना ₹92,265 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बीते एक सप्ताह में गोल्ड की कीमत में कुल 3% से अधिक की गिरावट दर्ज हो चुकी है।

चांदी की चाल

इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत आज सुबह 11:30 बजे तक ₹1,075 यानी 1.13% घटकर ₹94,476 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह गिरावट भी मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों से जुड़ी मानी जा रही है।

देशभर के शहरों में सोने का भाव
दिल्ली:
22 कैरेट: ₹83,747/10 ग्राम
24 कैरेट: ₹91,360/10 ग्राम

मुंबई:
22 कैरेट: ₹83,893
24 कैरेट: ₹91,520

चेन्नई:
22 कैरेट: ₹84,132
24 कैरेट: ₹91,780

बेंगलुरु:
22 कैरेट: ₹83,958
24 कैरेट: ₹91,590

कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण है वैश्विक ट्रेड वॉर के तनाव में थोड़ी राहत और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक सौदे की संभावनाएं। इसके चलते निवेशकों ने अपनी लॉन्ग पोजिशन खत्म की और मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे दबाव बढ़ा। इसके साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी बुलियन मार्केट पर असर डाला है।

कैसे तय होते हैं सोने के दाम?

भारत में सोने की कीमतें सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से नहीं, बल्कि कई घरेलू फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं — जैसे रुपए की वैल्यू, टैक्स नीति, मांग-आपूर्ति और त्योहारों का सीज़न। हमारे देश में सोना निवेश के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं का भी अहम हिस्सा है, जिससे इसकी डिमांड लगातार बनी रहती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!