महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद नारी शक्ति ने किया PM का अभिनंदन, लगे मोदी-मोदी के नारे

Edited By Updated: 22 Sep, 2023 10:11 AM

nari shakti congratulated pm after passing of women s reservation bill

महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया है। बिल पास होने की खुशी में  महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर पहुंचीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी को...

नेशनल डेस्क: महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास हो गया है। बिल पास होने की खुशी में  महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर पहुंचीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्त्ता पीएम मोदी को महिला आरक्षण बिल के लिए धन्यवाद दिया। महिला मोर्चा ने फूलों के गुलदस्ते देकर पीएम का वेलकम किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए।

 

इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की महिला पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा की तमाम नेता मौजूद रहीं। बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 23 सितंबर तक 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया था। सत्र के दूसरे दिन नई संसद में कार्यवाही शुरू हुई।

 

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल पास हुआ और गुरुवार को राज्यसभा में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में बिल के पास होने पर इसे  देश की लोकतांत्रिक यात्रा का ‘एक ऐतिहासिक क्षण' बताया और कहा कि यह भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!