NASA: जल्द ही सुनीता विलियम्स और विल्मोर की होगी धरती पर वापसी, अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा क्रू-10 मिशन

Edited By Updated: 16 Mar, 2025 02:51 PM

nasa crew 10 mission reaches space station

नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक लैड हो गया है। यह मिशन शनिवार को स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापान के अंतरिक्ष यात्री...

नेशनल डेस्क. नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक लैड हो गया है। यह मिशन शनिवार को स्पेसएक्स के फैल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापान के अंतरिक्ष यात्री तकुया ओनिशी और रूस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं। डॉकिंग और हैच खुलने के बाद ये चारों अंतरिक्ष यात्री ISS में प्रवेश कर गए और क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मिले।

नासा के अनुसार, बुधवार को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती के लिए रवाना होंगे, जो पिछले नौ महीनों से अंतरिक्ष में थे। इन दोनों का मिशन अब समाप्त हो रहा है और वे स्पेसएक्स के कैप्सूल में सवार होकर पृथ्वी पर लौटेंगे। मौसम अनुकूल रहने पर उनका स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।

क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों में एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, तकुया ओनिशी और किरिल पेस्कोव शामिल हैं। ISS में पहुंचने के बाद क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों विशेष रूप से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर से मुलाकात करेंगे। अगले कुछ दिनों तक सुनीता और बुच नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे। फिर वे दोनों इस सप्ताह के अंत में पृथ्वी के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुनीता विलियम्स का मिशन

सुनीता विलियम्स को नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के तहत 5 जून 2024 को भेजा गया था। इस मिशन में उन्हें और बैरी बुच विल्मोर को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए आठ दिन की यात्रा पर भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की पहली उड़ान थी। यह मिशन नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत नासा अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित और कम लागत वाले मानव मिशन भेजना चाहता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!