मास्क नहीं लगाने वालों पर मुंबई पुलिस की सख्ती, एक महीने में वसूल किए गए चार करोड़

Edited By Updated: 25 Mar, 2021 01:54 PM

national news punjab kesari corona virus mask mumbai dcp s chaitanya

मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूले हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूले हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा
उन्होंने बताया कि यह जुर्माना 20 फरवरी से एकत्र किया जा रहा था। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा, शहर के विभिन्न स्थानों से मास्क न लगाए हुए पकड़े जाने पर करीब दो लाख लोगों से जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूल किए गए। उन्होंने कहा, जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!